Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बिहार में बाढ़: सियासत शुरू, राबड़ी ने कहा-यहां तो चूहे हैं करामाती, वही बांध तोड़ते हैं

बिहार में एक तरफ बाढ़ की त्रासदी जारी है तो वहीं इस मुद्दे को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है और विपक्ष लगातार सत्तापक्ष पर हमलावर है। सदन के मानसून सत्र के दौरान आज बाढ़ को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा और हंगामा नारेबाजी की। सोमवार को राजद विधायकों ने सदन के बाहर बाढ़ को लेकर जमकर हंगामा बोला और राज्य सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ को लेकर पहले से कोई तैयारी नहीं करती।
सभी बांध पर पिच रोलर होना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां तो चूहे ही करामाती हैं। चूहा कभी शराब पीता है कभी बांध ही तोड़ देता है। राबड़ी ने कहा कि आज पूरा बिहार बाढ़ की चपेट में है और बिहार का कोई अधिकारी, मंत्री बाढ़पीड़ितों से मिलने जमीन पर नहीं जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां तो अधिकारियों के बीच लूट-खसोट मची हुई है। सीएम केवल हवाई सर्वे कर रहे हैं, गरीबों के लिए सरकार कुछ भी नहीं कर रही है।
विधानसभा में आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दो दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की। राजद सदस्य ललित यादव और भाई वीरेंद्र ने सरकार पर कर्तव्यहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि लाशें सड़ रही हैं, कोई उठाने वाला नहीं है। कोई राहत कार्य नहीं हो रहा है। राजद विधायक भोला यादव ने कहा कि दरभंगा समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। कई लोग बाढ़ के पानी में बह चुके हैं औऱ सरकार का कोई रेस्क्यू अॉपरेशन किसी काम का नहीं है। केवल बयानबाजी और हवाई सर्वे किया जा रहा है।

Related posts

ઔરંગાબાદમાં પાણી માટે બબાલ : બેનાં મોત

aapnugujarat

વીરભદ્રસિંહના ફાર્મ હાઉસને ટાંચમાં લેવાયું : રિપોર્ટ

aapnugujarat

ઓગસ્ટા કાંડ : ઈડી ચાર્જશીટમાં ફેમિલી-એપીની સંડોવણી દેખાઈ : વડાપ્રધાન મોદી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1