Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

पाकिस्तानी थल सेना में बड़ा फेर-बदल, फैज हामिद बने नए ISI प्रमुख

पाकिस्तानी थल सेना में बड़ा फेर-बदल करते हुए फैज हामिद को अब ISI का नया महानिदेशक बनाया गया है। फैज हामिद को लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर की जगह ISI प्रमुख नियु्क्त किया गया है। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्बासी को क्वार्टर मास्टर जनरल पाकिस्तान सेना और लेफ्टिनेंट जनरल मोअज्जम एजाज को चीफ इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर अहमद शाह को कॉर्प्स कमांडर गुजरांवाला के रूप में नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को एडजुटेंट जनरल पाकिस्तान सेना के रूप में बनाया गया। 
जनरल मुनीर को अपने पूर्ववर्ती लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख्तार की सेवानिवृत्ति के बाद पिछले साल अक्टूबर में ISI प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। 22 अप्रैल को पाकिस्तान आर्मी ने तत्कालीन मेजर जनरल हमीद को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया था और उसके बाद जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) में उन्हें एडजुटेंट जनरल नियुक्त किया। वह पहले ISI में आतंकवाद निरोधी शाखा में काम कर चुके हैं।

Related posts

અમેરિકા ઈચ્છે છે કે ભારત ‘નાટો પ્લસ’માં સામેલ થાય

aapnugujarat

સાઉદીના રોયલ પેલેસ પર હુમલો, બે સુરક્ષા કર્મીના મોત :હુમલાખોર ઠાર

aapnugujarat

इंडोनेशिया में 5.1 तीव्रता का भूकंप

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1