Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

नड्डा ने ग्रेटर हैदराबाद निगम चुनाव के नतीजों को भाजपा के लिए बताया ऐतिहासिक

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव परिणामों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद पर मुहर लगाते हुए परिवारवाद, भ्रष्ट और तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज कर दिया है। उन्होंने तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार और राज्य के कार्यकतार्ओं की मेहनत की सराहना की है। हैदराबाद में पिछले चुनाव में चार के मुकाबले भाजपा फिलहाल 48 सीटें जीतने में सफल रही है।
हैदराबाद निगम चुनाव में बड़े नेताओं के उतारने पर विपक्ष की ओर से निशाना साधे जाने पर जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए कहा, हैदराबाद जहां 5 लोकसभा की सीटें हो, 24 विधानसभा की सीटें हों, 1.25 करोड़ जनता हो और उनमें से 75 लाख लोग वोट डालने वाले हों। उसे गली का चुनाव कहा गया, लेकिन मैं इसे अपने दिल का चुनाव समझता हूं। भारत की जनता ने और हैदराबाद की जनता ने मोदी जी के विकासवाद पर मोहर लगाई है। मैं हैदराबाद की जनता को धन्यवाद देता हूं, हमारे तेलंगाना और हैदराबाद के कार्यकतार्ओं को बधाई देता हूं।
ट्वीट कर कहा, भाजपा के लिए हैदराबाद के नतीजे ऐतिहासिक हैं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनावों से पता चलता है कि देश के लोग केवल और केवल विकास के एजेंडे का समर्थन करते हैं। यह चुनाव परिणाम, प्रधानमंत्री के विकास और गवर्नेंस मॉडल के प्रति लोगों के अप्रतिम समर्थन को दशार्ता है। नड्डा ने कहा, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के परिणामों ने परिवारवाद, भ्रष्ट और तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज किया है। मैं प्रदेश अध्यक्ष संजय और मेहनती कार्यकतार्ओं को बधाई देता हूं, जिनके उत्साही प्रयासों के लिए बड़ी सफलता हासिल हुई।

Related posts

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई के ठिकानों पर CBI की छापेमारी

editor

મોદી સરકાર હવે અધિકારીઓના રેકોર્ડ પર ઓનલાઇન નજર રાખશે

aapnugujarat

योगी सरकार को HC का झटका, 17 OBC जातियां नहीं होंगी SC में शामिल

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1