Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

अफगानिस्तान में बस धमाका, 5 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में शनिवार को एक बस को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। हेरात प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल अहद वलीजादा ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘ यात्रियों से भरी हुई एक बस शनिवार तड़के हेरात से काबुल की ओर जा रही थी कि तभी कंधार के नजदीक बस सड़क किनारे बिछी हुई बारूदी सुरंग की चपेट में आ गयी और धमाका हो गया। इस धमाके में दो यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए।” अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस बम धमाके के लिए तालिबान के आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के मुताबिक आतंकवादी लोगों में दहशत पैदा करने के लिए इस प्रकार के धमाकों को अंजाम देते हैं। तालिबान ने इस धमाके को लेकर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Related posts

પાક. યુદ્ધ નથી ઇચ્છતું, આતંરરાષ્ટ્રીય છબી ખરાબ થાય એવું કોઈ કામ નહિ કરીએ : કુરૈશી

aapnugujarat

પાંચ-પાંચ પત્નીઓએ સહવાસ માણ્યો, પતિ મૃત્યુ પામ્યો..!!

aapnugujarat

ટ્રમ્પે પત્રકારોને ગણાવ્યા ‘દેશદ્રોહી’

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1