Aapnu Gujarat
મનોરંજન

Big Boss 14 में नजर आएंगे सिद्धार्थ

बिग बॉस 14 सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस का 13 सीजन बहुत बड़ा हिट साहिब हुआ था। इस सीजन ने सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरी थी। सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के सबसे पसंदीदा चेहरे रहे उनकी शहनाज संग केमिस्ट्री और आसिम संग दोस्ती और लड़ाई को खूब पंसद किया गया। सिद्धार्थ सीजन 13 के विनर रहे थे। हाल ही में खबर सामने आ रही हैं सिद्धार्थ बिग बॉस 14 में नजर आने वाले हैं। इसी बात के बारे में ‘द खबरी’ ने ट्वीट कर बताया है। शो मेकर्स सिद्धार्थ को अपना लक्की चार्म मानते हैं वह सिद्धार्थ को 14 सीजन के लिए अप्रोच करना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह खबर सिद्धार्थ फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। फैंस सिद्धार्थ को दोबारा शो में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। अब देखना ये है इन खबरों में कितनी सच्चाई निकल कर सामने आती हैं। बता दें कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम बिग बॉस 14 के लिए सामने आए हैं। जैसे टीवी एक्ट्रेस जेसमीन भसिन, रामानंद सागर की बेटी साक्षी चोपड़ा, कपिल शर्मा शो फेम सुगंधा मिश्रा, टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया, कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस नैना सिंह, टीवी एक्टर निशांत मल्कानी। पर अभी इनमें से किसी भी नाम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

પ્રિયા પ્રકાશને આ વર્ષે ગૂગલ પર ખુબ જ વધારે સર્ચ કરવામાં આવી

aapnugujarat

દેલવાડા ખાતે સી.આર.સી. કક્ષાનું ગણિત વિજ્ઞાન પ્રદર્શન યોજાયું

aapnugujarat

ટાઇગરની સાથે કૃતિ સનુન ફરી નજરે પડશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1