Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दिल्ली भाजपा दिल्ली के सारे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

दिल्ली भाजपा महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक राजेश भाटिया ने बताया कि कल 16 नवम्बर, 2019 को भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा राफेल पर दिये गये आपत्तिजनक बयान व टिप्पणियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यालय पर एवं पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों की 20 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन करेंगे।

भाटिया ने बताया कि राफेल सौदे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक नहीं अनेकों बार आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुये प्रधानमंत्री पद की संवैधानिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अपमान भी किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली व देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने अपने अमर्यादित शब्दों से देश की जनता का अपमान किया है। 

Related posts

चंदा मामा के रहस्यों से अब पर्दा उठाने लगा चंद्रयान-२

aapnugujarat

પેટ્રોલ-ડીઝલમાં ભાવ વધારાને લઈ દેશભરમાં વિરોધ પ્રદર્શન

aapnugujarat

નવજોત સિદ્ધુની નારાજગી દુર,રાહુલ ગાંધીને મળતા સોંપાઇ નવી જવાબદારી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1