Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

रवि पुजारी फरार नहीं, अभी भी जेल में : मुंबई पुलिस

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल फरार नहीं हुआ है। वह अभी भी वहां की जेल में हैं। मुंबई पुलिस के एक टॉप रैंक के अधिकारी ने हमने हर तरह से वेरिफाई कर लिया है। वह वहां की जेल में अभी भी बंद है। भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा उसको भारत लाने की कानूनी प्रकिया चल रही है। रवि पुजारी को इसी साल 21 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। पिछले सप्ताह मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि रवि पुजारी को एक लोकल केस में वहां की अदालत ने जमानत दे दी। वह जेल से भी बाहर आ गया और फिर सेनेगल से भाग गया। लेकिन मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, सेनेगल के लोकल केस में रवि पुजारी की जमानत की खबर सही है, पर उसके जेल से बाहर आने और फरारी की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। 
लोकल केस में उसकी गिरफ्तारी और जमानत का उसके भारत प्रर्त्यपण केस पर भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि भारत में उसके खिलाफ ज्यादा गंभीर केस हैं। ये केस अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। अकेले मुंबई पुलिस ने 21 केसों की डिटेल केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए सेनेगल भेजी है। इन केसों के अंग्रेजी और फ्रेंच-दोनों भाषाओं में अनुवाद करवाए गए हैं। कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान पुलिस की तरफ से भी कई केसों की डिटेल भेजी गई है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि भारत प्रत्यर्पण के बाद रवि पुजारी की कस्टडी किसे मिलेगी? एक अधिकारी के अनुसार, एक एसआईटी बनाने पर विचार चल रहा है, जिसमें मुंबई और कर्नाटक पुलिस के अलावा अन्य कुछ राज्यों के अधिकारी रखे जा सकते हैं। दूसरा विकल्प, छोटा राजन की तरह रवि पुजारी के भी सभी केसों को सीबीआई को ट्रांसफर करने का हो सकता है। यह केंद्र सरकार को तय करना है कि रवि पुजारी के खिलाफ किस तरह मुकदमों को चलाया जाए।

Related posts

મની લોન્ડરિંગ કેસમાં બાબા સિદ્દીકી ઇડી સમક્ષ ઉપસ્થિત

aapnugujarat

19 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

editor

पीएम मोदी के जंगलराज बयान पर तेजस्वी का तंज : बिहार की बेरोज़गारी, भूखमरी पर बोलना चाहिए

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1