Aapnu Gujarat
National

देश की अर्थव्यवस्था और फिल्म RRR में क्या है कनेक्शन? केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कही बड़ी बात

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि राष्ट्र में 418 बिलियन $ यानी करीब 32 लाख करोड़ का निर्यात किया गया। टारगेट से ये करीब 5% ज़्यादा है। उन्होंने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार की योजना के अनुसार लगातार निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पिछले वित्त साल के दौरान भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में निर्यात काफी ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले अमूमन विकासशील राष्ट्रों तक ही निर्यात होता था, जो अब विकसित राष्ट्रों को भी बड़ी मात्रा में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए जवाहरात और जूलरी के लिए सबसे ज्यादा निर्यात चाइना को किया गया है। आत्मनिर्भरता की तरफ राष्ट्र तेज़ी से बढ़ रहा है। पीयूष गोयल बोले हर महीने 30 बिलियन $ से अधिक का निर्यात हुआ है। वो भी कोरोना की दो लहर के बाद राष्ट्र ने ये हासिल किया है। फिल्म आरआरआर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की जानकारी मिल रही है कि ये हिंदुस्तान की सबसे सफलतम फ़िल्म बनने जा रही है, उसी तरह से हिंदुस्तान भी लगातार हर क्षेत्र में सफलता हासिल करता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में एक फिल्म चल रही है RRR. मैंने सुना है ये आज तक हिंदुस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है। 750 करोड़ रूपए की कमाई कर चुकी है। मुझे लगता है ऐसे ही अब हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ने में जुटी हुई है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 2019-20 में गेंहू 2 लाख टन यानी 500 करोड़ का निर्यात हुआ था। वहीं 2020-21 में 21.55 लाख टन यानी करीब 4000 करोड़ का निर्यात हुआ। 2021-22 में बढ़कर ये 70 लाख टन से अधिक हो गया यानी करीब 15000 करोड़ से ज़्यादा का निर्यात हुआ।

Related posts

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलपीजी ,पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर किया प्रदर्शन

aapnugujarat

મહારાષ્ટ્રમાં રાષ્ટ્રપતિ શાસનનો વિચાર પણ ના કરતા :રાઉત

editor

જમ્મુ-કાશ્મીરના કિશ્તવાડમા આભ ફાટ્યુ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1