Aapnu Gujarat
રમતગમત

धोनी के संन्यास के सवाल पर विराट ने कहा : मुझे जानकारी नहीं

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के साथ टीम इंडिया के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। सेमीफाइनल मैच को धोनी का आखिरी वनडे मैच माना जा रहा है। लेकिन धोनी ने संन्यास की घोषणा नहीं की। मैच के बाद एक सवाल के जवाब में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुझे धोनी के संन्यास के बारे कोई जानकारी नहीं है।
प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से धोनी के वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने को लेकर सवाल पूछा था। साथ ही कोहली से ये भी पूछा गया कि क्या धोनी ने अपने भविष्य के बारे में कुछ बताया है? भारतीय टीम के कप्तान विराट ने कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने और नहीं खेलने को लेकर मुझसे कोई भी बात शेयर नहीं की है।
विश्व कप में धीमी बल्लेबाजी को लेकर महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने धोनी पर पहले सवाल उठाये थे, लेकिन बाद में कहा कि धोनी परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं। इसके पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने धोनी को जमकर घेरा था। सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आई की विश्व कप के बाद धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इससे पहले एक निजी चैनल से बात करते हुए धोनी ने कहा था कि मैं खुद ही नहीं जानता हूं कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कब अलविदा कहूंगा।

Related posts

विश्व कप : वोक्स का बड़ा बयान, फील्डिंग में करना होगा सुधार

aapnugujarat

जीत के बाद अब कहां चले गए एक्सपट्‌र्स : रवि शास्त्री

aapnugujarat

ओल्टमंस की जगह लेंगे महिला हॉकी टीम के कोच मारिन शोर्ड

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1