Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

कोटा-बूंदी से भाजपा के सांसद ओम बिरला होंगे लोकसभा अध्यक्ष

कोटा-बूंदी से भाजपा के सांसद ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष होंगे। लोकसभा अध्यक्ष के लिए वे आज नामांकन दाखिल करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के लिए मतदान बुधवार को होगा। लोकसभा अध्यक्ष का नाम घोषित किए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर अपने फैसले से सबको चौंका दिया है। 
बिरला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी विश्वसनीय माने जाते हैं। बिरला राजस्थान विधानसभा के तीन बार सदस्य भी रह चुके हैं। वे 2003 से 2013 तक राजस्थान विधानसभा चुनकर गए हैं। इसके बाद 2014 में पहली बार कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से चुने गए। इसके बाद 2019 में दूसरी बार लोकसभा में चुनकर गए हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
भाजपा सांसद ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने कहा कि कथित तौर पर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार ओम बिरला को बनाए जाने के लिए हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। हम उन्हें चुनने के लिए कैबिनेट के बहुत आभारी हैं।

Related posts

ગોડસે દેશભક્ત, રાહુલ નામ પુરતા ગાંધી : ત્રિવેન્દ્રસિંહ રાવત

aapnugujarat

Budget 2021-22: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत’ योजना का ऐलान

editor

अलवरः बच्ची से रेप मामले में दोषी को फांसी की सजा

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1