Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

सियासी हिंसा जारी, कूच बिहार में TMC कार्यकर्ता की हत्‍या

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसक घटनाएं नई सरकार के गठन के बाद भी थमती नजर नहीं आ रही हैं। राज्य में अभी 24 परगना में हुई TMC कार्यकर्ता की हत्या का मामला शांत नहीं पड़ा था कि कूच बिहार से भी दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां बुधवार देर रात एक तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक और कार्यकर्ता की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब मृतक एक हंगामे में शामिल था। मृतक के परिजनों ने भाजपा नेताओं पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। TMC नेता के परिजनों का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने उसको पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान TMC कार्यकर्ता अजीजर अली के रूप में की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सियासी झड़पों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात को नॉर्थ 24 परगना के दमदम में मंगलवार को टीएमसी के एक नेता की गोली बरसा कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दमदम नगर निगम के वार्ड (6) अध्यक्ष निर्मल कुंडू के रुप में हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने निर्मल पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसके बाद उनको घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, राज्य में सत्तारूढ दल टीएमसी ने अपने कार्यकर्ता की हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

Related posts

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

aapnugujarat

દેશને લૂંટનાર લોકોને છોડાશે નહીં : મદુરાઈમાં એમ્સના શિલાન્યાસ વેળા મોદીના પ્રહારો

aapnugujarat

हरियाणा : कृषि कानून के विरोध में किसानों ने बंद करवाए टोल प्लाजा

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1