Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

केजरीवाल का पंजाब सरकार पर तंज : आपके फर्जी और झूठे कानून से राजा साहिब किसानों को धोखा मत दीजिए

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए पंजाब विधानसभा द्वारा मंगलवार को पारित किए गए कानूनों के मामले में बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर भिड़ गए। अरविन्द केजरीवाल ने अपने ट्वीट में पंजाब विधानसभा में पारित संशोधन बिलों को किसानों के साथ धोखा बताया तो इस पर पलटवार करते हुए कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को संविधान की जानकारी नहीं।
केजरीवाल ने कहा, राजा साहिब, आपने केंद्र के कानूनों में संशोधन किया है, क्या राज्य केंद्र के कानूनों को बदल सकता है? नहीं। आपने नाटक किया है। जनता को बेवकूफ बनाया। आपने कल जो कानून पास किए, क्या उसके बाद पंजाब के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा? नहीं। किसानों को एम.एस.पी. चाहिए, आपके फर्जी और झूठे कानून नहीं। राजा साहिब, पंजाब के किसानों को धोखा मत दीजिए। अगर आप किसानों का असली भला चाहते हो तो एक एम.एस.पी. कानून पास करो कि केंद्र सरकार जितनी फसल एम.एस.पी. पर नहीं उठाएगी,वह फसल पंजाब सरकार एम.एस.पी. पर उठाएगी।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा, अरविन्द केजरीवाल आपकी प्रतिक्रिया कोरी अनभिज्ञता है, खैर मैं आपको दोष नहीं दूंगा क्योंकि दिल्ली असल में एक राज्य नहीं है लेकिन यदि आपको सच में किसानों की ङ्क्षचता होती तो मेरे द्वारा किसानों के हितों में उठाए गए कदमों पर इस तरह की जल्दबाजी वाली प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा होमवर्क कर लेते।

Related posts

आरक्षण : भागवत के बयान पर भड़के RJD सांसद, कहा – आग से खेले तो ठीक नहीं होगा

aapnugujarat

સરકારી સહાય ન લેવા માટે ૩૦૦૦ મદરેસાઓને દારૂલ ઉલુમનો આદેશ

aapnugujarat

અટલજીની અસ્થિઓ દરેક મોટી નદીમાં પ્રવાહિત કરાશે : યોગી આદિત્યનાથ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1