Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

उत्तर भारत में शीत लहर

उत्तरी भारत में शीतलहर का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। इससे लोगों को ठिठुरन बढ़ती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर अपने शबाब पर दिखाई दे रही है। हाड़तोड़ ठंड के आगे दिल्लीवासी लाचार नजर आ रहे हैं। अधिकतम तापमान गत 22 सालों में इतना नीचे कभी नहीं आया, जबकि 27 सालों का यह दूसरा सबसे कम तापमान रहा है। पिछले 24 घंटों से सूर्य दिल्ली-एनसीआर में दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को भी हालात सुधरने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान भी 10.4 डिग्री बना रहा जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर महज 2.2 डिग्री रहा। काफी गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। राजधानी का तापमान फिलहाल कई पहाड़ी इलाकों से भी कम हो गया है।
दिल्ली में नजफगढ़ दिन के समय सबसे ठंडा बना रहा। यहां का अधिकतम तापमान महज 11.1 डिग्री रहा। इसके अलावा जफरपुर और मंगेशपुर का तापमान 11.6 डिग्री, पूसा का तापमान 11.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को राजधानी का तापमान 11.3 डिग्री रहा था, जो सबसे कम है। 1992 से अब तक यह दूसरा मौका है, जब दिसंबर में राजधानी का तापमान इतना नीचे गया है।

Related posts

बिहार के लिए आफत बनी आंधी-बारिश, 9 लोगों को जान से धोना पड़ा हाथ

aapnugujarat

MMB suspended ferry services in Mumbai due to Cyclone Vayu

aapnugujarat

ફટાકડાના વેચાણ પર પ્રતિબંધ મુકવા સુપ્રીમનો ઇનકાર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1