Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

29 जुलाई को उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लेंगी शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 25वें राज्यपाल के तौर पर 29 जुलाई को आनंदीबेन पटेल कार्यभार ग्रहण करेंगी। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे होगा। अपना कार्यकाल पूरा कर चुके राम नाईक नए राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
जानकारी के मुताबिक, आनंदीबेन सोमवार सुबह 9.30 बजे अमौसी हवाई अड्डा पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य लोग उनका स्वागत करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री उसी दिन दोपहर 14.45 बजे राम नाईक को विदा करने एक बार फिर हवाई अड्डा पधारेंगे। आनंदीबेन प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी। इससे पहले सरोजनी नायडू को प्रदेश का पहला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त है। वह 15 अगस्त, 1947 से 2 मार्च, 1949 के बीच संयुक्त प्रांत की राज्यपाल रही। बता दें कि, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन का मध्यप्रदेश से यहां तबादला हुआ है। आनंदीबेन को जनवरी 2018 में मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 22 मई, 2014 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि अगस्त 2016 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 1998 से 2014 के बीच गुजरात में मंत्री के तौर पर अपने दायित्व का निर्वहन किया था।

Related posts

ભાજપને એક વર્ષમાં મળ્યુ ૭૫૦ કરોડનું દાન

editor

રાજસ્થાન રોયલ્સ આજે કિંગ્સ ઈલેવન પંજાબની સામે ટકરાશે

aapnugujarat

મને નથી લાગતું કે વડાપ્રધાનને કોઈ ગંભીરતાથી લેતું હશે, તેમના ભાષણો માત્ર ભાજપના જ વડાપ્રધાન હોય તેવા હોય છેઃ ચિદમ્બરમ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1