Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण को सुन्दर स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा दिनांक 12-07-2019 को नई दिल्ली के करनैल सिहं स्टेडियम में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा हरिन्दर कौर ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष अर्चना जोशी, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सचिव रेनू कपूर और उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए हरिन्दर कौर ने कहा कि वृक्षारोपण जीवन के लिए बहुत आवश्यक है और यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में और आगे तक जाएगा।

आईए, हम सभी अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने का संकल्प लें। उन्होंने उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम और उनकी देखभाल के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

કેદારનાથમાં યુટ્યુબર અને રીલ્સ બનાવનારા સામે થશે કાર્યવાહી

aapnugujarat

સંસદમાં રાહુલ ગાંધી વિરુદ્ધ નારેબાજી : કાર્યવાહી ૨૦ માર્ચ સુધી સ્થગિત

aapnugujarat

ખેતીવાડીનો અનુભવ છે ? કેનેડામાં એગ્રી – ફૂડ સેક્ટરમાં 30,000 લોકોની જરૂર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1