Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

प्रधानमंत्री ने रांची में किया योग, बोले वेलनेस पर फोकस होना चाहिए

विश्व योग दिवस के मौके पर आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के रांची में योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में राष्‍ट्रीय योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वेलनस पर फोकस किया जाना जरूरी है। अस्‍वस्‍थ शरीर, टूटे हुए मन से सपने नहीं संजोये जा सकते हैं।

हम बता दें कि योगाभ्यास के जरिए शरीर को स्वस्थ बनाने की परंपरा दुनिया को भारत ने दिखाया। भारत सरकार की पहल पर 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस का कार्यक्रम सबसे पहले शुरू किया गया। जिसके कारण अब हर साल 21 जून को भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दुनिया भर में योगाभ्‍यास के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

‘योग फॉर हार्ट केयर’ की थीम पर इस बार आयोजित होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी आयोजन किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले शिविर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई मंत्रियों की मौजूदगी में लाखों लोगों ने योग किया। भारत सरकार के तमाम केंद्रीय मंत्री दिल्ली सहित देश के तमाम हिस्सों में योगाभ्यास कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related posts

ગજેન્દ્રસિંહ શેખાવત લોકપ્રિયતા મામલે ઓબામાથી આગળ

aapnugujarat

World Bank reduced India’s growth rate to 6% from 6.9%

aapnugujarat

पाकिस्तान के एफ-१६ पायलट की पहचान पता है : निर्मला सीतारमण

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1