Aapnu Gujarat
ગુજરાત

जापान के प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती अकि आबे का अंधजन मंडल में दिव्यांग भाइयों द्वारा बैंड की सुरावलियों से स्वागत किया गया

जापान के प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे अपनी पत्नी श्रीमती अकि आबे के साथ दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। श्रीमती अकि आबे ने आज अहमदाबाद के अंधजन मंडल संस्था का दौरा किया।

इस संस्था में विभिन्न तालीम केन्द्रों में जाकर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर आत्मीयता के साथ बातचीत की और संस्था में चल रहे विशेष जेएमएमटी के कार्य से काफी प्रभावित हुईं। इस दौरान दिव्यांग बालकों से मिलकर श्रीमती आबे भावविभोर हो उठीं।

श्रीमती आबे का आगमन होने पर दिव्यांग भाइयों ने बैंड की समधुर सुरावलियों से स्वागत किया। उन्होंने जापान की सु कुबा यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा अंधजन मंडल में चलाए जा रहे जापान मेडिकल मैन्यूअल थैरेपी कार्यक्रम की जानकारी हासिल की।

संस्था के एक्जीक्यूटिव सेक्रटरी डॉ. भूषण पुनानी ने श्रीमती आबे को संस्था की विस्तृत जानकारी दी। इस मुलाकात के दौरान जापान के पदाधिकारीगण और अहमदाबाद की कलक्टर श्रीमती अवंतिका सिंह भी उनके साथ मौजूद थीं।

Related posts

વડતાલધામમાં મ્યુઝિયમ અક્ષરભુવનની શિલાન્યાસ વિધિ સંપન્ન

aapnugujarat

અમારે ત્યાં જે કચરો હતો જે આપ પાર્ટીમાં કાઢી મુકેલા લોકો હતા તે આજે કમલમની અંદર જોડાયા છે – આપનો દાવો 1500નું લિસ્ટ આપો

aapnugujarat

તલાટીની ૧,૮૦૦ પોસ્ટ માટે ગુજરાતમાંથી ૩૮ લાખ અરજી મળી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1