Aapnu Gujarat
રમતગમત

ISSF WORLD CUP : अभिषेक ने जीता स्वर्ण, सौरभ को मिला कांस्य

अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF World Cup) में दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। भारत ने अब तक इस विश्व कप में कुल चार पदक जीत लिए हैं। इससे पहले, संजीव राजपूत ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में रजत और ईलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
वार्म ने आठ खिलाडिय़ों के फाइनल में कुल 244.2 अंक हासिल किए जबकि चौधरी ने 221.9 अंक अर्जित करते हुए पदक जीता। दूसरे नंबर पर रहकर तुर्की के इमाइल केलेस ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 243.1 अंक हासिल किए। भारत इस टूर्नामेंट की पदक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से क्रोएशिया और हंगरी मौजूद हैं। दोनों देशों ने एक-एक स्वर्ण जीता है।

Related posts

વિન્ડિઝ પર પ્રથમ વનડેમાં ન્યુઝીલેન્ડની ૫ વિકેટે જીત

aapnugujarat

Real Madrid great Raul appointed as coach of Club’s reserve team

aapnugujarat

૭૯ વર્ષમાં ઇંગ્લેન્ડ તરફથી હૈટ્રિક લેનાર પ્રથમ સ્પિનર બન્યો મોઇન અલી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1