Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

वीरभद्र सिंह की तबियत बिगड़ी, आईजीएमसी में भर्ती

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कर दिया है। वीरभद्र सिंह कुछ दिनों से रामपुर में थे वही पर उनकी तबियत अचानक खराब हुई और बुधवार सुबह ही वहां से वे शिमला के लिए लाया गया और सीधे आइजीएमसी ले जाया गया। दो बजे वह अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। 
डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी। चिकित्सक इसे रुटीन चेकअप बता रहे हैं। लेकिन वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही है। आइजीएमसी के सीनियर मे़डिकल ऑफिसर डॉ जनक राज ने कहा कि पूर्व सीएम की तबियत बिगड़ी है उनका चेकअप किया जा रहा है। फिलहाल उन्हें भर्ती कर दिया गया ओर डॉक्टर जांच कर रहे है।

Related posts

ઈસરો હવે આઉટસોર્સિંગથી બે ગણા ઉપગ્રહ તૈયાર કરશે

aapnugujarat

લાલુ પરિવારમાં ઘમાસાણ, તેજ પ્રતાપે પદથી આપ્યું રાજીનામું

aapnugujarat

हर दिन ३ हजार करोड़ मूल्य के छापे जा रहे ५०० के नोट

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1