Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

शर्मनाक घटना : 7 साल की बच्ची से मंदिर में दुष्कर्म,वीडियो किया वायरल

बिहार से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला भोजपुर जिले से जुड़ा है जहां 7 साल की बच्ची के साथ मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप 65 साल के बुजुर्ग पर लगा है। इतना ही नहीं इस पूरी घटना को एक युवक ने अपने मोबाइल से शूट करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया से वायरल कर दिया।
भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके के पंडुरा गांव में हुई इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक टॉफी का लालच देकर दूसरी क्लास में पढ़ने वाली लड़की के साथ हैवानियत की इस वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बच्ची घर के बरामदे में खेल रही थी तभी उसी गांव के किसी मंदिर में ले जाकर एक बुजुर्ग आदमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने बताया कि उस बुजुर्ग आदमी के साथ मंदिर में मौजूद गांव के ही एक दूसरे लड़के ने इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी गोतनी के लड़के ने सुबह मोबाइल में उस वीडियो को लाकर दिखाया जिसके बाद पूरा परिवार एक दम सन्न रह गया क्योंकि गांव-मुहल्ले में वीडियो को वायरल कर दिया गया है।

Related posts

RJD के भीष्म-द्रोणाचार्य भी देख रहे पार्टी के आंतिरक लोकतंत्र का चीरहरण : सुशील मोदी

aapnugujarat

બંગાળમાં કામ કરવા તૃણમૂલ ટેક્સ આપવો પડે છે : વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી

aapnugujarat

सफल नोटबंदी से रेवेन्यु में होगा इजाफा : विश्व बैंक

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1