Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

RJD के भीष्म-द्रोणाचार्य भी देख रहे पार्टी के आंतिरक लोकतंत्र का चीरहरण : सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को अगले विधानसभा चुनाव में राजद की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद में आंतरिक लोकतंत्र का चीरहरण पार्टी के भीष्म-द्रोणाचार्य के साथ ही राज्य की 11 करोड़ जनता भी देख रही है।
उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर राजद की हार के बाद जिस व्यक्ति से इस्तीफे की उम्मीद की जा रही थी, वे 33 दिन तक जनता, संगठन और विधायिका के नेटवर्क एरिया से बाहर थे। वहीं मंच पर उनके प्रकट होते ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नेतृत्व पर कोई सवाल उठाने की बजाय बिना बहस के प्रस्ताव पारित कर सीएम-इन-वेटिंग के तौर पर उनका पोस्ट-डेटेड राजतिलक कर दिया। मुख्य विरोधी दल में आंतरिक लोकतंत्र का चीरहरण पार्टी के भीष्म-द्रोणाचार्य और राज्य की 11 करोड़ जनता भी देख रही है।
गौरतलब है कि, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही वर्ष 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ ही इस चुनाव में उन्हें पार्ट के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। साथ ही कहा गया कि यादव ही एकमात्र नेता हैं, जिनके नेतृत्व नेतृत्व में पूरी मजबूती से पिछला लोकसभा का चुनाव लड़ा गया और उन्हीं के नेतृत्व में आगामी विधानसभा का चुनाव भी लड़ा जाएगा।

Related posts

બોલો…યૂપી સરકાર હવે લોકો પાસેથી ૨ ટકા ‘ગાય વેરો’ લેશે!

aapnugujarat

મહિલાએ પ્રેમનો ઇન્કાર કરતા યુવકે પ્રાઇવેટ પાર્ટમાં ચપ્પુના ઘા ઝીંકી મોતને ઘાટ ઉતારી

aapnugujarat

બેગુસરાય સીટ પર ગિરીરાજ અને કનૈયા કુમાર વચ્ચે ટક્કર રહેશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1