Aapnu Gujarat
व्यापार

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा था, लेकिन आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह लाल निशान पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली हुई, यानी निवेशकों ने ऊंचे दाम पर शेयर बेचकर मुनाफा कमाया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 400.34 अंक (0.77 फीसदी) नीचे 51703.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.55 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 15208.90 के स्तर पर बंद हुआ। 
आज मुनाफा वसूली से बाजार में गिरावट देखी गई। इसके अतिरिक्त वैश्विक शेयर बाजारों से भी बादार प्रभावित हुआ। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद यूरोप के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी हल्की मुनाफा वसूली देखी गई। कोरिया कोस्पी इंडेक्स एक फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.36 फीसदी और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.64 फीसदी की गिरावट पर था। अमेरिकी बाजार में नैस्डैक और एस एंड पी 500 इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि डाउ जोंस इंडेक्स 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 157.41 अंक (0.30 फीसदी) की गिरावट के साथ 51946.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.40 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 15270.10 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 1.55 बजे सेंसेक्स 368.95 अंक नीचे 51735.22 के स्तर पर था और निफ्टी इस दौरान 15219.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 49.96 अंक (0.10 फीसदी) नीचे 52104.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15313.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related posts

RBI ने रेपो रेट को 4% पर बरकरार रखा

editor

ડિમોનેટાઈઝેશન નાણાંનું રિ-મોનેટાઈઝેશન છેઃ નીતિ આયોગના નવા ઉપાધ્યક્ષ રાજીવકુમાર

aapnugujarat

હવે પેટ્રોલિયમ મંત્રાલયની હિલચાલ રોકવાની અપીલ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1