Aapnu Gujarat
मनोरंजन

जयाप्रदा को 6 महीने की सजा

एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं जयाप्रदा को चेन्नई की एक कोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई है। मामला रोयापेट्‌टा स्थित उनके ही एक थिएटर का है, जहां के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने इस संबंध में जयाप्रदा पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

ESI ना मिलने पर कर्मचारियों ने किया कोर्ट का रुख
एक रिपोर्ट के मुताबिक जया के इस थिएटर की देखभाल उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू करते थे। उनके मैनेजमेंट में थिएटर अपने कर्मचारियों को ESI (कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम) नहीं दे पाया था, जिसके चलते सभी कर्मचारियों ने कोर्ट का रुख किया।

जया ने कोर्ट से की थी मामला खारिज करने की अपील
हालांकि, जयाप्रदा ने अदालत से इस मामले को खारिज करने की अपील करते हुए अपने कर्मचारियों को पूरी रकम देने का वादा किया था लेकिन लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के वकील ने उनकी अपील पर आपत्ति जताई।

अब इस मामले में जयाप्रदा और उनके इस थिएटर से जुड़े तीन अन्य लोगों को छह महीने की कैद की सजा सुनाई गई। सभी को 5,000 रुपए का जुर्माना भी भरने को कहा गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में जयाप्रदा को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस पर अपडेट आना अभी बाकी है।

फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की कॉम्पिटीटर थीं जया
70 और 80 के दशक में जया बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा की आईकॉनिक स्टार थीं। इंडस्ट्री में उनकी तुलना श्रीदेवी जैसी फीमेल सुपरस्टार से की जाती थी। दोनों एक-दूसरे के कॉम्पिटीटर थे। बॉलीवुड में जया ने तोहफा, शराबी, आखिरी रास्ता, आज का अर्जुन और थानेदार समेत कई हिट फिल्में दीं। 1994 में पॉलिटिक्स जॉइन करने के लिए उन्होंने फिल्में छोड़ दी थीं।

रामपुर से दो बार जीतीं और दाे बार हारीं जया
जयाप्रदा समाजवादी पार्टी की ओर से लोकसभा में दो बार रामपुर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2004 और 2009 में वे रामपुर सीट से सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने फिर से रामपुर सीट से चुनाव लड़ा था पर दोनों बार उन्हें हार मिली।

जया ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत 1994 में तेलुगम देशम पार्टी से की थी। 1996 में वे आंध्र प्रदेश से पहली बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं। इसके बाद 2004 में उन्होंने समाजवादी पार्टी को जॉइन किया। इसके बाद राष्ट्रीय लोकदल और फिर बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं।

Related posts

ऋतिक जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे इंसान भी है” : वाणी कपूर

aapnugujarat

अब ‘हे राम’ का हिंदी में रीमेक बनाएंगे शाहरुख

aapnugujarat

અજય દેવગનની ફિલ્મ રેડની કમાણી ૪૦ કરોડથી વધુ થઇ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1