Aapnu Gujarat
खेल-कूद

कोहली इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाने वाले एशियाई

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाने वाले भारतीय ही नहीं, बल्कि एशियाई भी बन गए हैं। उन्हें एक पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपए की कमाई होती है। उधर, खिलाड़ियों में उनका नंबर तीसरा है। पहले पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दूसरे पर लियोनल मेसी हैं।

हूपर HQ ने 2023 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, विराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 13 लाख 84 हजार डॉलर (करीब 11.45 करोड़ रुपए) कमाई करते हैं। कोहली के इंस्टाग्राम पर 25.6 करोड़ (25.6 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ओवरऑल लिस्ट देखी जाए तो विराट कोहली का नंबर 14वां है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर काबिज हैं। वह एक पोस्ट से 32 लाख 34 हजार डॉलर (करीब 26.75 करोड़ रुपए) कमाई करते हैं। दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। मेसी की कमाई एक पोस्ट से 25 लाख 97 हजार डॉलर (21.49 करोड़) है। तीसरे नंबर पर अमेरिकी सेलेब्रिटी सेलेना गोमेज हैं, जो एक पोस्ट से 25 लाख 58 हजार डॉलर कमाती हैं।

दुनियाभर की सेलेब्रिटी की लिस्ट में विराट का नंबर 14वां है। इस लिस्ट में कोहली के बाद दूसरी भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका की कमाई एक पोस्ट से 5 लाख 32 हजार डॉलर है।

कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वे इंस्टाग्राम अकाउंट पर इतने ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले एशियाई हैं। एशिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर इजराइल की एक्ट्रेस गैल गैडट (10.3 करोड़ फॉलोअर्स) और तीसरे पर थाईलैंड की म्युजिशयन लीसा (9.4 करोड़ फॉलोअर्स) हैं।

Related posts

કોહલી રન મશીન, પરંતુ સચિન ઓલ ટાઇમ બેસ્ટ : લારા

aapnugujarat

टेस्ट रैंकिंग : कोहली तथा रहाणे फिसले, पुजारा 8वें स्थान पर पहुंचे

editor

સનરાઇઝ હૈદરાબાદ-દિલ્હી ડેરડેવિલ્સ વચ્ચે જંગ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1