Aapnu Gujarat
गुजरात

गुजरात में बंद हुई सी-प्लेन सेवा फिर से शुरू करने की तैयारी

गुजरात में साबरमती रिवर फ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच अक्टूबर, 2020 में शुरू होकर अप्रैल 2021 में बंद हुई सी-प्लेन सेवा को अब फिर से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस सर्विस को फिर से शुरू करने से पहले इसके बंद होने वाले तमाम पहलुओं पर गौर किया जा रहा है ताकि यह फिर से बंद ना हो जाए। इसके लिए मालदीव, कनाडा, न्यूजीलैंड और अन्य उन देशों में सी-प्लेन सर्विस देने वाली कंपनियों से बात की जाएगी। जहां-जहां सी-प्लेन सर्विस का बहुत अधिक चलन है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि असल में भारत में सी-प्लेन सेवा को 31 अक्टूबर 2020 में गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शुरू किया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे टेक ऑफ कराया था। लेकिन कोरोना और अन्य तकनीकी कारणों की वजह से यह सेवा अगले साल ही 11 अप्रैल 2021 में बंद करनी पड़ गई थी तब से यह शुरू नहीं हो पाई है।

इसके पीछे के कई कारण बताए जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि असल में उस समय इस सेवा के लिए जो प्लेन लाया गया था, वह मालदीव से मंगाया गया था। उसकी लागत अधिक आ रही थी और टिकट भी महंगा पड़ रहा था।

इसके अलावा सी-प्लेन को फ्लाई करने वाले एक्सपर्ट क्रू भी देश में उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। फिर कोरोना का असर बढ़ने लगा था। इन तमाम कारणों की वजह से इस सेवा को बीच में ही बंद करना पड़ गया था। लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने पर काम किया जा रहा है। इसमें मालदीव, कनाडा, न्यू जीलैंड और अन्य उन देशों में सी-प्लेन सेवा देने वाली एयरलाइंस से बात करने की योजना बनाई जा रही है, जो-जो इस सेवा को चीप एंड बेस्ट आधार पर विभिन्न देशों में फ्लाई करा रही हैं। कुछ एक्सपर्ट से बात भी की गई है।

भारत में सी-प्लेन उड़ाने वाले पायलट और क्रू की खासी कमी है। ऐसे में शुरुआत में पायलट भी वही रखे जाएंगे जो विदेशों में सी-प्लेन को आसानी से फ्लाई करा रहे हैं। सी-प्लेन सर्विस शुरू करने के लिए शुरुआत में हवाई जहाज और क्रू दोनों ही विदेशी होंगे। ताकि भारत में इस सेवा के तहत टिकट बहुत अधिक महंगा ना हो और मेंटिनेंस के रूप में भी आए दिन इनमें खराबी ना आए। इस बार केवल गुजरात ही नहीं बल्कि देश के अन्य कोनों में भी इस सेवा को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

Related posts

નર્મદાને બચાવવા માછીમાર સમાજના લોકોએ પોતાના લોહીથી પત્ર લખ્યો

aapnugujarat

गुजरात में १३४ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया

aapnugujarat

कांग्रेस का हार्दिक पर दांव फेल, पाटिल-रूपाणी जोड़ी का चला जादू

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1