Aapnu Gujarat
મનોરંજન

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं हेमा मालिनी की बेटी ईशा, पापा की गोद में दिखीं न्यू बेबी गर्ल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने 10 जून को बेटी को जन्म दिया है। ईशा ने दोबारा मां बनने की खुशी इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर कर दी थी। हाल ही में बेटी के जन्म के तीन दिन बाद ईशा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद उन्होंने दोनों बेटियों और हसबैंड भरत तखानी के साथ मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज दिए।इस दौरान नई जन्मी बेटी को पापा भरत गोद में लिए हुए नजर आए। वहीं, ईशा अपनी बड़े बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आईं। तस्वीरों में ईशा और भरत के चेहरे पर अपनी नन्ही परी के जन्म की खुशी साफ झलक रही है।
दोबारा नानी और नाना बनने पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दोनों काफी खुश हैं। बीते दिनों दोनों बेटी और नातिन से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। बता दें कि ईशा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है, इससे पहले उनकी एक साल की बेटी राध्या है। ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ 2012 में शादी की थी। उन्होंने साल 2017 में बेटी राध्या तख्तानी को जन्म दिया।इसके दो साल बाद ईशा फिर से मां बन गई हैं। उन्होंने अपनी इस प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर बड़े खूबसूरत अंदाज में दी थी। वहीं, उनके बेबी शावर की भी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थी। ईशा का फिर से मां बनना देओल परिवार के लिए बेहद खुशी की बात है।वहीं, ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके घर नन्हीं परी आई है। तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। ईशा मे लिखा है-‘बेबी गर्ल मिराया तख्तानी का जन्म 10 जून को हुआ।’ जानकारी के लिए बता दें कि ईशा ने बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है।

Related posts

કંગના સાથે કામ કરવા સુશાંત ઇચ્છુક

aapnugujarat

आज हम कमर्शल फिल्मों के ट्रैप में फंसे : जाह्नवी

aapnugujarat

मैं ‘छपाक’ को रिस्क के तौर पर नहीं देखती : दीपिका

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1