Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

जेटली की हालत नाजुक, ECMO पर रखा गया

एक सप्ताह से एम्स में भर्ती पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वे आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत इस वक्त इतनी खराब है कि उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ईसीएमओ यानी एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन पर रखा गया है।
गौरतलब है कि ईसीएमओ पर मरीज को तभी रखा जाता है जब दिल, फेफड़े ठीक से काम नहीं करते और वेंटीलेटर का भी फायदा नहीं होता। इससे मरीज के शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाया जाता है। मालूम हो कि उन्हें संक्रमण ने चपेट में ले लिया है। शनिवार सुबह जेटली का हालचाल जानने राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह एम्स पहुंचे।
गृहमंत्री अमित शाह आज दोबारा जेटली का हाल जानने एम्स जाएंगे। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और बसपा सुप्रीमो मायावती भी पहुंची हैं। मायावती अरुण जेटली के परिजनों से भी मिलीं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी जेटली से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली आ रहे हैं और हवाई अड्डे से सीधे एम्स अरुण जेटली को देखने पहुंचेंगे।

Related posts

વડાપ્રધાન મોદીએ જુઠ્ઠાણા જ ચલાવ્યા છે, રાહુલને પીએમ બનવાની તક મળવી જોઈએઃ રાજ ઠાકરે

aapnugujarat

Muslims are happiest in India : Bhagwat

aapnugujarat

સુકમા નક્સલી હુમલાની કોર્ટ ઓફ ઈન્કવાયરીનો આદેશ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1