Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

असम में दिव्यांग पति के सामने पत्नी के साथ दुष्कर्म

असम में डिब्रूगढ़ के बोकपारा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन लोगों ने दिव्यांग पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म या। एएसपी ध्रुव बोरा ने बताया कि तीनों आरोपी पानी लेने के बहाने घर में घुसे थे और फिर मौका पाकर उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म या। तीनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 वर्षीय महिला अपने घर में सोई हुई थी। तीनों आरोपियों ने पानी लेने के लिए घर का दरवाजा खटखटाया। जब दंपती ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया तो वे दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुस गए। इसके बाद पति के सामने ही महिला के साथ उन लोगों ने दरिंदगी की। 
महिला का घर गांव के आखिरी कोने पर था, इस वजह से कोई भी उसकी मदद को नहीं आ पाया। बाद में महिला ने किसी तरह पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

પ્રિયંકા યુપીનાં મહાસચિવ : કેટલાક લોકો માટે પરિવાર પાર્ટી છે : મોદી

aapnugujarat

फडणवीस कांग्रेस विधायकों को फोन कर भाजपा में शामिल होने की कह रहे बात : चव्हाण

aapnugujarat

માર્ચ ૨૦૧૮ સુધી ૭.૫ ટકાનો વિકાસ દર રહેશે : અરવિંદ પનગારિયા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1