Aapnu Gujarat
બ્લોગ

मनोहर खट्टर की खट्टीजबानी, नड्डाजी कुछ तो किजिये…!

अगर कोइ आम आदमी कश्मिरी महिलाओं के बारे में अनापशिनाप बोलें तो वह गलत है लेकिन जब एक राज्य का सिनियर मुख्यमंत्री कश्मिर की महिलाओं के बारे में ऐसा ब्यान दे की अब हरियाणावाले बिहार से नहीं कश्मिर से बहु लायेंगे तो ए सरासर गलत है…गलत है….! हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्ट्रर ने अपने एक मंत्री के नाम से कश्मिर की महिलाओं के बारे में ये कहा की मंत्री धानक्कड कहते थे की वे बिहार से बहु लायेंगे लेकिन अब कह रहे है की कश्मिर से बहु लायेंगे….! कश्मिर की बहु- बेटियों के बारे में ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करनेवाले खट्ट्रर पहले नही। इससे पहले भाजपा के ही एक विधायक विक्रम सैनीने भी यही कहा था की भाजपा के कुंवारे नेता अब कश्मिर की गोरी लडकियों से शादी करेंगे। विधायक तो बोला साथमें मुख्यमंत्री भी यही कहेंगे कीसी राज्य की बहु बेटियों के लिये तो, तो फिर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डाजी को इसमें दरमियानगीरी करनी ही होंगी।
ये क्या चल रहा है कश्मिर की महिलाओं के बारे मे…? खट्टरजी, क्या कश्मिर का कोइ नेता ये कहे की अब हम हरियाणवी लडकियों से शादी कर उन्हे कश्मिर ले जायेंगे तो कैसा लगेगा….? खट्टरजी, हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहा है महिलाओं के बारे में ऐसे बिगडे बोल बोलेंगे तो हरियाणा की महिलायें भाजपा को वोट कैसे देंगी भला….? एक राज्य के मुख्यमंत्री और वो भी एक ऐसा राज्य जो की देश में सब से आगे है उस राज्य का मुख्यमंत्री दुसरे राज्य की महिलाओं के बारे में ऐसा बोलेंगे तो ये भाजपा द्वारा समस्त महिलाओं का अवमान कहा जा सकता है। नड्डाजी ने हरियाणा और महाराष्ट्र समेत 4-5 राज्यों में आनेवाले चुनाव की तैयारीयां कर रहे है। ऐसे में मनोहरलाल जैसे नेता महिला, फिर वह चाहे कश्मिर की हो या कर्णाटक की महिला हो उसके बारे में ऐसी खट्टीबानी बोलेंगे तो भइया…ए कैसे चलेंगाजी….?
खट्टर जैसे नेताओं के बिगडे बोल को लेकर भाजपा या अन्य दलों को भी कही न कही ब्रेक तो लगाना होगा। बार बार जहां देखो वहां भाजपा के नेता ऐसा कर रहै है की प्रधानमंत्रीजी को भी उसे रोकने के लिये बोलना पडता है। जैसे की मध्यप्रदेश में भाजपा के विधायक आकाश विजयवर्गिय ने बल्ले से अफसर की पिटाइ कर दी। प्रधानमंत्रीजी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने को कहा। लेकिन आकाश की पतंग आकाश में अब भी उड रही है। उसे पार्टी से नहीं निकाला गया। जहां तक खट्टर के बिगडे बोल का सवाल है तो नड्डाजी को उनके खिलाफ कुछ न कुछ बोलना होगा। उन्हें अपना मूंह बंद करने की चेतावनी के साथ सभी को ये संदेश देना होगा की महिला के बारे में अशोभनीय या अभद्र न बोले। वह भी कीसी की बहु बेटी है। खट्टर ने यह कह कर जले पर नमक छिडका की उनके इस ब्यान को मजाक के तौर पर ले….! तो क्या मजाक मजाक में महिलाओं के बारे में कुछ भी बोलने की आझादी है खट्टरजी को…? शर्म आनी चाहिये ऐसे मुख्यमंत्री को अपने आप पर। खट्टरजी, कृपया, हरियाणा का नाम बदनाम न करे जी। ऐसी बाता आपको शोभा नहीं देतीजी। जयरामजीकी….!!

Related posts

NICE LINE

aapnugujarat

HINDI POEM

aapnugujarat

MORNING TWEET

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1