Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

चंद्रयान की सफल प्रक्षेपण ने आशा से ज्यादा सफलता हासिल कर ली है – के. शिवन

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो प्रमुख के शिवन ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि चंद्रयान 2 अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। यह भारत की चंद्रमा की तरफ और दक्षिणी ध्रुव के पास लैन्डिंग को लेकर वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देने को ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत है।”

इसरो प्रमुख ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चंद्रयान दो ने आशा से ज्यादा सफलता हासिल की है जो एक बहुत बड़ी कामयाबी है। इस बीच भारत ने यह भी साफ किया है कि चंद्रयान से जुड़ी जानकारी अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान से नासा से सभी साझा नहीं की जाएगी।

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने चंद्रयान-2 के सफल लॉन्च पर कहा, “# चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। मैं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। हमारे वैज्ञानिक एक विशेष प्रशंसा के पात्र हैं, उनकी उपलब्धि ने देश का गौरव बढ़ाया है।”

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अन्य नेताओं इसरो और चंद्रयान की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Related posts

तेलंगाना : पावर स्टेशन में लगी आग में अंदर फंसे 9 लोगों की मौत

editor

लोगों को प्याज २४ रुपये किलो मिलेगा : रामविलास पासवान

aapnugujarat

પંજાબમાં યુવતીને કાર બહાર ઢસડી જઇ ૧૦ લોકોએ સામૂહિક દુષ્કર્મ આચરતા ખળભળાટ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1