Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

इंडोनेशिया : 7.3 तीव्रता के भूकंप में ढह गए 160 घर, एक की मौत

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में स्थित मलुकू द्वीप में 7.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस आपदा में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सैंकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर रूके हुए हैं। अमेरिकी भूकंप सर्वेक्षण के अनुसार यह भूकंप उत्तरी मलुकू प्रांत में शाम छह बजकर 28 मिनट पर आया है।
भूकंप के केंद्र के नजदीकी क्षेत्र दक्षिणी हल्माहेरा में करीब 160 घर ढह गए और एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय आपदा मोचन एजेंसी के अधिकारी इहकसान सुबुर ने बताया कि पीड़ित महिला की मौत घर गिरने से हुई। उन्होंने बताया कि सैंकड़ों लोग अब भी कई स्कूलों, सरकारी इमारतों और ऊंचाई वाले स्थलों में शरण लिए हुए हैं। 
इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु-विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि सोमवार सुबह तक भूकंप के बाद कम से कम 52 झटके महसूस किए गए हैं। पिछले साल सुलावेसी द्वीप के पालू में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद आए सुनामी की वजह से कम से कम 2,200 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लापता हो गए थे।

Related posts

ઈરાનમાં એક જ દિવસમાં કોરોનાને કારણે 229 લોકોના મોત

editor

सूडान के राष्ट्रपति बशीर को सत्ता से हटाने के बाद पहले मंत्रिमंडल का गठन

aapnugujarat

पाक : मरियम को मिली जमानत

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1