Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

कश्मीर में आतंकवाद के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जिम्मेदार : राम माधव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कश्मीर में आतंकवाद को पनपाने के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को जिम्मेवार बताते हुए हमला बोला है। राम माधव ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने कश्मीर में आतंकवाद का बीज बोया और पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने कश्मीर में समस्याओं के लिए प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को जिम्मेदार बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जो कहा, वह ऐतिहासिक सत्य है।
माधव ने आगे बताया कि कश्मीर में समस्या नेहरू के समय में स्वतंत्र भारत की पहली सरकार की नीतियों की वजह से है। BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि आर्टिकल 370 को हटाया जाना चाहिए। हम शुरुआत से ही इसके खिलाफ रहे हैं। सरकार सही समय पर आर्टिकल 370 को खत्म करने के लिए उपयुक्त कदम उठाएगी।

Related posts

દિલ્હી-એનસીઆર સહિત ઉત્તર ભારતમાં તીવ્ર ઠંડી

aapnugujarat

‘मन की बात’ में कृषि बिल का जिक्र, PM मोदी बोले -किसान आत्मनिर्भर भारत का आधार

editor

મોદીનાં ૫ વર્ષ વિપક્ષના ૫૫ વર્ષો ઉપર ભારે : યોગી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1