Aapnu Gujarat
મનોરંજન

मुंबई में मोदीजी के लिए सच्चा प्यार नहीं दिखाई देता : रणबीर

बॉलिवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय और बाकी साथी कलाकारों के साथ उत्तर प्रदेश के बनारस में अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के बाद हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणबीर ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि मोदीजी ने बनारस को साफ-सुथरा और खूबसूरत बना दिया है। बनारस के लोग मोदीजी को बहुत मानते हैं और उनका सच्चा सपॉर्ट करते हैं। मुझे नागार्जुन सर ने बताया कि जब वह 10 साल पहले बनारस शूटिंग करने आए थे तो बहुत गंदगी थी, हर जगह कचरे के ढेर रहते थे, लेकिन आज बनारस और गंगा नदी बहुत ज्यादा साफ-सुथरी हो गई है। मुझे लगता है इस बात के लिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को इस बात का क्रेडिट देना होगा। मोदीजी ने जो स्वच्छ भारत अभियान का काम किया है, यह सब उसका नतीजा है।
हम जब बनारस के लोगों से बात करते हैं, तो सबके मन में मोदीजी के लिए बहुत प्यार और सम्मान दिखाई देता है। बनारस में सभी मोदीजी को बहुत मानते हैं, यह सच्चा सम्मान है, जो हमको मुंबई में नहीं दिखाई देता, खास तौर पर फिल्म इंडस्ट्री वालों को नहीं दिखाई देता है। यहां आकर हमको पता चला कि मोदीजी को सच्चा सपॉर्ट देने वाले लोग बनारस में हैं। पिछले 2 से 3 सालों में बहुत विकास हुआ है बनारस का, नए रोड बन गए हैं। रणबीर-आलिया स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। अयान बताते हैं कि बनारस उनकी फिल्म का एक बहुत ही मुख्य किरदार है। एक ऐसा शहर जहां फिल्म के सभी किरदार पहली बार एक जगह पर मिलते हैं। तीन भागों में बन रही ‘ब्रह्मास्त्र’ का यह पहला भाग है, जिसे शूट किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। आज के भारत में सेट ‘ब्रह्मास्त्र’ पौराणिक कहानियों पर आधारित है। फिल्म में रणबीर, आलिया, मौनी रॉय और नागार्जुन के पास अलौकिक शक्तियां हैं।

Related posts

જગ્ગા જાસુસ ૧૪ જુલાઇએ રજૂ થશે

aapnugujarat

‘સંજુ’ને લઇ દિયા આશાવાદી

aapnugujarat

શાહરૂખ અને કંગનાની જોડી પ્રથમ વખત ચમકશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1