Aapnu Gujarat
व्यापार

शेयर बाजार पर कोरोना का कहर

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1145.44 अंक टूटकर 49744.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306.05 अंक की गिरावट के साथ 14675.70 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 15.78 अंक की तेजी के साथ 50905.54 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.30 अंक ऊपर 14999.05 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 434.93 अंक टूटकर 50889.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.20 अंक की गिरावट के साथ 14981.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के कारोबार में ग्रासिम, हिंडाल्को, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं EICHERMOT, एम एंड एम, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स में आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में 1.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई। बीते हफ्ते टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में से सबसे अधिक गिरावट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में दर्ज हुई। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में ही बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

Related posts

કેરળ પુર : જીડીપી ગ્રોથમાં ૧ ટકાનો ઘટાડો થઇ શકે

aapnugujarat

પાકિસ્તાની હવાઈ ક્ષેત્રમાં પ્રતિબંધથી એર ઇન્ડિયાને ૩૦૦ કરોડનું નુકસાન

aapnugujarat

કુલ ૯.૭૨ લાખ લોકો દ્વારા જમા ૨.૮૯ લાખ કરોડ ચકાસણી હેઠળ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1