Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दिल्ली में जमुना किनारे बाढ़ का खतरा मंडराया

दिल्ली में जमुना के किनारे रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आने वाले 36 से 72 घंटे भारी होंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन यमुना के किनारे रह रहे हैं लोग अपने घर छोड़कर कैंप में आ जाए। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार टैंट छोड़कर अपने घर भाग जाते हैं।

वह बता नहीं सकते कि पानी कब पहुंचेगा इसलिए लोग अपने बार-बार अपने घर ना जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी से 23 हजार 860 लोग प्रभावित होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को हरियाणा ने शाम को छह बजे 8.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जोकि काफी ज्यादा पानी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर सोमवार शाम तक खतरे के निशान 205.33 से ऊपर पहुंच जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा से छोड़ गए पाने को दिल्ली आने में 36 से 72 घंटे लग सकते हैं। इससे जो स्थिति उत्पन्न हो सकती है उसको लेकर बैठक हुई है और जिसमें सभी संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जान माल को नुकसान ना पहुंचे उसके लिए सभी उपाय किए जा रहे है। राहत और बचाव काम की समीक्षा की गई। साथ ही उसके सारे इंतजाम किए जा रहे है। 

Related posts

હૈદરાબાદમાં પ્રેમીકાએ પ્રેમીને વીડિયો કોલ કરી લગાવી ફાંસી

aapnugujarat

टि्वटर पर ट्रोलर्स से परेशान हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, कहा- क्या टि्वटर छोड़ दूं

aapnugujarat

પ્રતિ કિલોના દરથી સિલિન્ડર ભરાવી શકાશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1