Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

नेपाल की त्रिशूली नदी में गिरी बस, 5 लोगों की मौत

नेपाल के त्रिशूली नदी में बस के गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। वहीं 23 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया। लापता लोगों का खोज अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि बस सारलाही जिले से काठमांडू जा रही थी। तभी बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। इस बस दुर्घटना में 23 लोग अब भी लापता है। 
घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, सैन्य पुलिस बल, सेना के जवान और रेड क्रास सोसायटी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी कि बस में 50 से अधिक लोग यात्रा कर रही थी। पुलिस द्वारा नदी में लापता लोगों का खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।

Related posts

Pakistan PM Imran Khan hold talks with US Prez Donald Trump to reboot bilateral ties

aapnugujarat

૨૬/૧૧ હુમલામાં પાકિસ્તાન સેનાના બે અધિકારીઓ વિરૂદ્ધ વોરંટ, હેડલીના નિવેદન પર નિર્ણય

aapnugujarat

એપલના સીઈઓ ટિમ કૂક ભારતને કરશે સહાય

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1