Aapnu Gujarat
મનોરંજન

श्रीलंका अभी भी जन्नत है : जैकलीन

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का कहना है कि श्रीलंका आज भी पर्यटकों के लिए सुरक्षित और जन्नत है। अपनी मातृभमि पर हुए भयावह आतंकी हमले के दो महीने बाद जैकलीन ने यह बात कही। श्रीलंका में अप्रैल के महीने में ईस्टर के दिन चर्च और लग्जरी होटलों में हुए सिलसिलेवार हमलों ने वहां तबाही मचा दी थी। जैकलीन ने कहा, काफी लंबे समय से श्रीलंका एक नंबर का पर्यटन स्थल रहा है और हमें इस बात पर भी काफी गर्व है कि भारत हमें काफी बड़ी संख्या में पर्यटक देता आ रहा है।
जैकलीन ने कहा, यह देखकर दुख होता है कि आतंकी हमले के चलते यह संख्या घट गई है। इस संदेश को भेजना बहुत ज्यादा जरूरी है कि श्रीलंका पूरी तरह सुरक्षित है। देश ने बहुत तेजी से आतंकियों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। श्रीलंका ने भले ही बहुत भयानक हमला झेला है, लेकिन ‘इससे यह तथ्य नहीं बदलता कि हम आज भी जन्नत है।

Related posts

पेशेवर हैं सारा : वरुण

aapnugujarat

કરીના-સૈફના પુત્રનુ નામ બન્યો વિવાદ

editor

મોદીની બાયોપિક ફિલ્મ હાલ ભારતભરમાં રજૂ કરાશે નહીં : ચૂંટણી પંચ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1