Aapnu Gujarat
मनोरंजन

आलिया ने बेटी को जन्म दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानी 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में कपूर फैमिली के नए मेंबर ने आंखें खोलीं।

सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।’

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर आलिया-रणबीर की फोटो शेयर कर लिखा, ‘आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। सबसे प्यारी बेबी गर्ल के सबसे प्राउड पेरेंट्स। बुआ उसे पहले से ही प्यार करती है।’

आलिया ने साल 2019 में फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन के दौरान कहा था कि अगर आगे जाकर उनकी बेटी होती है, तो वो उसका नाम ‘अलमा’ रखेंगी। दरअसल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आलिया, रणवीर सिंह के साथ ‘सुपर डांसर 3’ के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान शो में सक्षम शर्मा नाम के कंटेस्टेंट से जब रणवीर के नाम की स्पेलिंग पूछी गई, तो उन्होंने गलत स्पेलिंग बताई।

फिर सक्षम ने आलिया की स्पेलिंग ‘ALMAA’ बताई, जिसे ‘अलमा’ पढ़ा जाएगा। उस समय आलिया को ये नाम इतना पसंद आया था कि उन्होंने कहा था कि अगर भविष्य में उनकी बेटी होती है, तो वो उसका नाम ‘अलमा’ रखेंगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आलिया की बेटी का नाम ‘अलमा’ रखा जाता है या नहीं।

रणबीर कपूर रविवार सुबह आलिया को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं। पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है।

हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। रस्मों में भट्ट और कपूर खानदान कपल और उनके होने बच्चे को आशीर्वाद देने लिए पहुंचा। इस गोद भराई की कई फोटोज आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था, ‘हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।’ फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं, जिसमें उनके पति रणबीर भी साथ नजर आ रहे थे। रणबीर और आलिया की बात करें तो दोनों आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आए थे।

रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली।

Related posts

શ્રદ્ધા કપુર ટાઇગર શ્રોફની સાથે ફરી ચમકશે

aapnugujarat

अराध्या को सामान्य बचपन देने की कोशिश कर रही हूं : ऐश्वर्या राय बच्चन

aapnugujarat

ફરહાને ફેસબૂક એકાઉન્ટ ડીલિટ કર્યું

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1