Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दिल्ली भाजपा की बूथ स्तर पर सघन सदस्यता अभियान

दिल्ली भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतिम पड़ाव पर नये सदस्य बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। इसके तहत 10 एवं 11 अगस्त को पूरे दिन सदस्यता अभियान “चलो बूथ की ओर“ कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बूथ पर नये सदस्य बनायेंगे।

प्रदेश सदस्यता प्रमुख कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि चलो बूथ की ओर कार्यक्रम में सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, विधायक, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद, विभाग, प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सघन सदस्यता अभियान चलायेंगे।

प्रदेश सदस्यता सह-प्रमुख श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35-ए हटाने की खुशी में दिल्ली के आम नागरिक भाजपा के निर्णय से खुश होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।

लगातार कुछ लोग पार्टी कार्यालय में आकर भी सदस्यता ले रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर अनुच्छेद 370 एवं 35-ए हटाने से जम्मू कश्मीर के लोगों को क्या-क्या लाभ होंगे इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Related posts

Defence Minister Rajnath Singh will visit J&K on July 20

aapnugujarat

૯ લાખ કરોડના ભંડોળ પર અંકુશ મેળવવા માટે પ્રયાસ

aapnugujarat

મધ્યપ્રદેશ અને રાજસ્થાનના કેટલાક ભાગોમાં હજુ હિંસા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1