Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

फरवरी में तीसरी बार बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है, जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। फरवरी में तीसरी बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़े हुए दाम आज यनी 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
दिसंबर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। 1 दिसंबर को 594 रुपये से बढ़ाकर इसका रेट 644 किया गया ​था और फिर 15 दिसंबर को एक बार फिर इसकी कीमत 694 रुपये कर दी गई। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। अमूमन कंपनिया प्रत्‍येक माह की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं और उनकी जानकारी भी सार्वजनिक करती है, लेकिन इस महीने तीन बार दामों में इफाजा किया गया।
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

Related posts

પરિવાર બહારની વ્યક્તિને પાર્ટી અધ્યક્ષ બનાવવામાં આવે : પ્રિયંકા ગાંધી

editor

इस बार 25-30 प्रतिशत मुस्लिमों ने भाजपा को वोट दिया : नकवी

aapnugujarat

પુલવામા હુમલાનો રાજકીય લાભ લેનારને પ્રજા માફ કરશે નહીં : કોંગ્રેસ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1