Aapnu Gujarat
अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाक. ने US को दी थी आतंकी बिन लादेन की जानकारी : पीएम खान

पाकिस्तान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना है कि आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन उसी के यहां पर मौजूद था। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने एक साक्षात्कार में कहा कि देश की इंटेलीजेंस एजेंसी ने ही अमरीका को लादेन के बारे में लीड दी थी। पाकिस्तान अब तक आधिकारिक तौर पर लादेन की कोई भी जानकारी होने से इनकार करता रहा है। उसे 2 मई, 2011 को विशेष अमरीकी बलों द्वारा मार गिराया गया था। रात के समय की गई छापेमारी में अमरीकी सील कमांडो ने गोली मारकर आतंकी को ढेर कर दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में तल्खी देखने को मिली।
इमरान खान ने एक साक्षात्कार मेें दावा किया कि यह काम किसी डॉक्टर ने नहीं बल्कि की पाकिस्तान की सरकार ने किया था। उनसे जब पूछा गया कि क्या उनका देश जेल में बंद डॉक्टर को रिहा करेगा। तब उन्होंने यह बयान देकर सबको चौंका दिया। अब तक यह कहा जाता रहा है कि डॉक्टर शकील अफरीदी ने ही नकली टीकाकरण अभियान के बहाने अमेरिका को 2011 में लादेन की जानकारी दी थी। इमरान ने कहा कि हमने हमेशा अमरीका को सहयोग किया है। हमने ओसामा बिन लादेन के बारे में जानकारी दी थी। 
हमें उसे पहले ही पकड़ लेना चाहिए था। पाकिस्तान आधिकारिक तौर पर यह जानते हुए भी इनकार करता रहा है कि लादेन उसके क्षेत्र में रह रहा था। गौरतलब है कि इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान की सैन्य अकादमी के मुख्यालय के पास एबटाबाद में 9/11 के मास्टरमाइंड को ट्रैक किया गया था। 2013 में लीक हुई पाकिस्तानी सरकार की रिपोर्ट में कहा गया है कि लादेन 2002 में पाकिस्तान आया था। इसके बाद अगस्त 2005 में एबटाबाद में बस गया।

Related posts

શાહિદ અબ્બાસી પાકિસ્તાનના ૧૮માં વડાપ્રધાન તરીકે નિયુક્ત

aapnugujarat

કેનેડામાં શીખ યુવાનની ગોળી મારી હત્યા

aapnugujarat

ભારત-અમેરિકા વચ્ચે પાક્કી દોસ્તી માટે ખાસ સંગઠનની રચના

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1