Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

शक्तिकांत दास 3 और साल के लिए RBI गवर्नर नियुक्त

केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास को दिसंबर 2024 तक के लिए तीन साल का सेवा विस्तार दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। दास को 11 दिसंबर 2018 को RBI का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था। तब उनका कार्यकाल तीन साल का था।
सरकार दास को RBI के गवर्नर के रूप में पुन: नियुक्त कर रही है। उनकी नियुक्ति 10 दिसंबर 2021 के बाद से तीन साल के लिए की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में की गई मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की एक बैठक में यह निर्णय किया गया। तीन साल का दूसरा कार्यकाल मिलने से दास अब दिसंबर 2024 तक RBI के गवर्नर रहेंगे।

Related posts

આવતીકાલથી શરૂ થઈ રહેલું સંસદ સત્ર તોફાની બનવાના સંકેત : કોંગ્રેસ લડાયક મૂડમાં

aapnugujarat

पाकिस्तान को एक और एयर स्ट्राइक का डर हैं

aapnugujarat

રાહુલ ગાંધીએ વિજય માલ્યાને પૂછ્યું હતું કે ‘શરીફ એ માણસ છે’ – આ સંબંધ શું કહેવાય છે?

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1