Aapnu Gujarat
अंतरराष्ट्रीय समाचार

ट्रंप ने शांति वार्ता रद्द की, रूस पहुंचा तालिबान का प्रतिनिधिमंडल

तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल इस समय रूस पहुंच गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह के साथ शांति वार्ता को रद्द करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही तालिबान का प्रतिनिधिमंडल रूस पहुंचा है। तालिबान के कतर स्थित प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दूत जमीर काबुलोव के साथ चर्चा की।
तालिबान के एक अधिकारी ने इस यात्रा की पुष्टि की है। रूस के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि रूस इस बैठक को अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाल करने की आवश्यकता के तौर पर देखता है और तालिबान ने भी वॉशिंगटन के साथ वार्ता जारी रखने के लिए तैयार होने की पुष्टि की है।
अमेरिका के साथ वार्ता के प्रयास नाकाम होने के बाद यह तालिबान की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्ला शेर मोहम्मद स्टानिकजई कर रहा है। शाहीन ने मंगलवार को तालिबान की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा था कि समूह अब भी अमेरिकी वार्ताकारों से बात कर रहा है ताकि कम से कम यह पता चले कि आगे क्या करना है।

Related posts

ડોનાલ્ડ ટ્રમ્પના ટ્રાવેલ બેનના નિર્ણયને અમેરિકન સુપ્રીમ કોર્ટે આપી મંજૂરી

aapnugujarat

અમેરિકામાં કોરોનાનો કેર : એક જ દિવસમાં બે લાખ કેસ

editor

ચીન ઑસ્ટ્રેલિયાની વાઇનની ડમ્પિંગ રોકવા માટે ભારે-ભરકમ ટેક્સ લગાવાશે

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1