Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

अफ्रीकी देशों के साथ युद्धाभ्यास करेगा भारत, सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन का भी होगा आयोजन

महाद्वीप में रणनीतिक प्रभाव बढ़ाने और चीन की ओर से पेश की जा रही क्षेत्रीय विस्तार की चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय सेना 21 मार्च से पुणे में 22 अफ्रीकी देशों की सेनाओं के साथ नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास करेगी। इनमें कांगो, नाइजर, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, मलावी, युगांडा, सेशेल्स, गाम्बिया, तंजानिया, केन्या, इथियोपिया, घाना, केन्या, लेसोथो, नाइजर, सेशेल्स, तंजानिया, युगांडा और जाम्बिया आदि शामिल हैं।

सैन्य अभ्यास समाप्त होने से एक दिन पहले 28 मार्च को थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे अभ्यास में भाग ले रहे देशों के सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय उद्योग द्वारा 29 मार्च को स्वदेशी रूप से विकसित सैन्य उत्पादों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, ताकी आने वाले प्रतिनिधियों के सामने देश की रक्षा निर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले देशों के सैनिकों को उनकी प्रभावशीलता का एहसास कराने के लिए भारत में निर्मित नई पीढ़ी के उपकरणों को अभ्यास के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, पहली बार आयोजित हो रहे भारत-अफ्रीका सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन से भारतीय और अफ्रीकी देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसमें 10 अफ्रीकी देशों के सेना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि 12 देशों के सैन्य प्रमुख अपने प्रतिनिधि भेजेंगे। अफ्रीकी महाद्वीप के देशों के साथ भारत दूसरी बार सैन्य अभ्यास करेगा। पहला अभ्यास मार्च 2019 में पुणे में हुआ था।

अधिकारियों ने कहा कि 22 देशों ने सैन्य अभ्यास में भाग लेने की पुष्टि की है, जिनमें से नौ अपने कर्मियों को भेजेंगे जबकि शेष का प्रतिनिधित्व उनके पर्यवेक्षक करेंगे। उन्होंने कहा कि नौ देश कुल 78 कर्मियों को भेजेंगे। जो नौ देश अपने कर्मियों को भेज रहे हैं उनमें इथियोपिया (5), घाना (10), केन्या (5), लेसोथो (10), नाइजर (12), सेशेल्स (10), तंजानिया (6), युगांडा (10) और जाम्बिया (10) शामिल हैं।

Related posts

LIC की हिस्सेदारी बेचने के विरोध में 4 फरवरी को हड़ताल

aapnugujarat

सीजन की पहली बर्फबारी से गुलजार हुई घाटी

editor

शासन के क्षेत्र में आउटकम बजट को सफलतापूर्वक लागू करना आप सरकार की बड़ी उपलब्धि : मनीष सिसोदिया

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1