Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हिमाचल कांग्रेस

हिमाचल कांग्रेस राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) इसके लिए सिंगल लाइन रेजुलेशन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) को भेज सकती है।

बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हिमाचल की प्रिजाइडिंग ऑफिसर बनाई गई दीपा दासमुंशी 19 सितम्बर को शिमला आ रही हैं। वह शिमला में PCC की बैठक लेंगी। इसमें सिंगल लाइन रेजुलेशन पास किया जाएगा।

बता दें कि CWC ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल जारी कर रखा है। इसके लिए 24 सितम्बर से 30 सितम्बर तक नामांकन मांगे गए। 17 अक्टूबर को नए अध्यक्ष के लिए मतदान होना है। 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। यानी दिवाली से पहले कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। फिलहाल अभी सोनिया गांधी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

देश में कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा गांधी परिवार के खिलाफ खड़ा है। इसी का नतीजा जी-23 गुट है। कांग्रेस छोड़ने के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए है, लेकिन कुछ नेता आज भी गांधी परिवार के हिमायती है। खासकर जब राहुल गांधी देशभर में भारत छोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे राहुल गांधी की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

देश में लंबे समय से बहस छिड़ी है कि गांधी परिवार से अध्यक्ष बनाया जाए या फिर गैर गांधी परिवार से किसी काबिल नेता को कमान सौंपी जाए। इसी बीच हिमाचल कांग्रेस राहुल गांधी की पैरवी करने की तैयारी में है। ऐसे में आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन नेता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते हैं। पूरे देश की नजरे जी-23 गुट पर रहेगी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जाहिर है कि अध्यक्ष पद को लेकर तीन सालों से चल रही कश्मकश खत्म हो जाएगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 19 सितम्बर को दीपा दासमुंशी हिमाचल आ सकती हैं। उनके साथ होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सिंगल लाइन रेजुलेशन पास किया जाएगा। PCC राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास करेगी।

Related posts

પાકિસ્તાન પાસેથી પૈસા લેવાની કબૂલાત કરનાર નઈમ ખાન અને નેશનલ ફ્રન્ટને હુર્રિયતમાંથી કરાયા સસ્પેન્ડ

aapnugujarat

कृषि कानून के खिलाफ किसान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, पीएम मोदी ने की खास अपील

editor

ભારત રશિયા પાસેથી ન્યૂક્લિયર સબમરીન લીઝ પર લેશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1