Aapnu Gujarat
अंतरराष्ट्रीय समाचार

स्वेज नहर में छह दिन से फंसा मालवाहक जहाज निकाला गया

 मिस्र की स्वेज नहर में फंसा मालवाहक जहाज को आखिकरकार आंशिक रूप से निकाल लिया गया है। इससे 150 से ज्यादा मालवाहन जहाज का भी आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। ये जहाज एशिया से यूरोप के बीच माल ढुलाई का काम करता था। इस जहाज के नहर में फंसने से दोनों तरफ करीब 150 से ज्यादा मालवाहक जहाज फंस गए थे।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, समय से माल की सप्लाई न होने से करीब 50 हजार मिनियन डॉलर का नुकसान हो चुका है। इन्च केप शिपिंग सर्विसेज ने बताया कि विशालकाय कंटेनर जहाज को आंशिक रूप से निकाल लिया गया है। इससे अब ट्रैफिक फिर से खुल गया है।

पिछले मंगलवार को स्वेज नहर में फंस गया था जहाज

इस मालवाहक जहाज एशिया से यूरोप के बीच माल ढुलाई का काम करता है। जिनमें 13 मिलियन बैरल कच्चे तेल से लदे लगभग 10 क्रूड टैंकर हैं। इसकी लंबाई 1300 फीट की है। पिछले मंगलवार को स्वेज नहर में ये जहाज फंस गया था, जिससे दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। इजहाज के क्रू में करीब 25 भारतीय भी हैं। इस ट्रैफिक जाम में करीब 150 जहाज फंसे हुए थे। इसके चलते कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की डिलिवरी में देरी हो रही थी और कार्गो के फंसने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था।

Related posts

અમેરિકામાં નોકરીની શોધમાં રહેલા ભારતીયની સંખ્યા ઘટી

aapnugujarat

ट्रेड वॉर को भुनाएगा भारत, कंपनीओ को लुभाने के लिए दे सकता है इंसैंटिव

aapnugujarat

ट्रंप ने किया आगाह, अफगान के आतंकियों से लड़ने को तैयार रहे भारत

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1