Aapnu Gujarat
मनोरंजन

प्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन

अपनी आवाज से घर-घर में लोकप्रिय रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

अमीन सयानी ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम बिनाका गीतमाला रेडियो सिलोन पर प्रसारित होता था। अमीन सयानी ने 1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की थी। 

रेडियो पर भाइयों और बहनों के संबोधन के जरिए इनकी बात करने की शैली भी काफी लोकप्रिय थी। एक जानकारी के मुताबिक इन्होंने करीब 54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए और 19 हजा स्पाट्स या जिंगल्स किए।

Related posts

હું બોલીવુડની ડ્રીમ ગર્લ બનવા ઈચ્છું છું : એલી અવરામ

aapnugujarat

જ્હાન્વી કપુર તેમજ ઈશાન ખટ્ટરની ફિલ્મ ‘ધડક’નું શુટિંગ શરૂ

aapnugujarat

डैडी में गवली के भूमिका में अर्जुन भाए

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1