Aapnu Gujarat
व्यापार

मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की दौलत के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।

फोर्ब्स की मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची के मुताबिक, अदाणी 24 जनवरी, 2023 को 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई।

हालांकि, वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। इस बार खास बात यह है कि अमीरों की इस सूची में इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। 2022 में यह संख्या 166 थी। हालांकि, संख्या बढ़ने के बावजूद इन अमीरों की संपत्ति 10 फीसदी घटकर 675 अरब डॉलर रह गई है। 2022 में इनकी संपत्ति 750 अरब डॉलर थी। फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पिछले साल 100 अरब डॉलर से अधिक की आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उसका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है।

शीर्ष-25 अमीरों की संपत्ति 200 अरब डॉलर घटी : फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची के मुताबिक, एक साल में दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर घट गई। 2022 में उनकी कुल संपत्ति 2,300 अरब डॉलर (2.3 लाख करोड़ डॉलर) थी, जो अब घटकर 2,100 अरब डॉलर (2.1 लाख करोड़ डॉलर) रह गई।

फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।

Related posts

भारतीय कंपनियों में 43% बढ़ी कर्मचारियों की भर्ती

aapnugujarat

એમેઝોન ઓફલાઈન તરફ વલણ કરવાની કરવાની તૈયારી કરી રહી છે

aapnugujarat

આરબીઆઇ વિચારી રહી છે બેંક એકાઉન્ટ પોર્ટેબિલિટી સુવિધા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1