Aapnu Gujarat
गुजरात

केवड़िया टेंट सिटी में 2022 के विधानसभा चुनाव पर मंथन करेगी गुजरात बीजेपी

गुजरात में अगल साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने और पार्टी संगठन के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए गुजरात भाजपा प्रदेश करोबारी 1 से 3 सितंबर के बीच केवड़िया कॉलोनी के टेंट सिटी-2 में आयोजित की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत राज्य स्तर के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एक दिन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रदेश कार्यकारिणी में मौजूद रहेंगे। कोरोना महामारी की वजह से सीमित लोगों को बैठक में बुलाया जाएगा। इसके लिए टेंट सिटी 2 में आज से ही तैयारियां शुरू हो चुकी है।
कोरोना महामारी के बाद पहली बार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दो और तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहने वाले हैं। इसके अलाव प्रदेश के सह प्रभारी सुधीर गुप्ता, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में 1,2, और 3 सितंबर के बीच आयोजित होगी। बैठक में हिस्सा लेने वाले नेता 1 सितंबर शाम को पहुंच जाएंगे। इस रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसके अगले दिन यानी 2 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से बैठक शुरू होगी जो शाम तक चलेगी। उसके अगले दिन 3 सितंबर को सभी गणमान्य व्यक्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नर्मदा बांध और अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।

Related posts

અંકલેશ્વર ખાતે જિલ્લાકક્ષાના સ્વાતંત્ર્ય દિનની ઉજવણીના આગોતરા આયોજનના ભાગરૂપે કલેક્ટરશ્રી સંદિપ સાગલેના અધ્યક્ષસ્થાને મળેલી બેઠક

aapnugujarat

વડોદરા જિલ્લાની આંગણવાડીઓ પ્રાથમિક અને માધ્યમિક શાળાઓમાં ૨૬૦૯૧ કુમાર-કન્યાઓએ મેળવ્યો પ્રવેશ

aapnugujarat

કુબેરનગરથી ૧૪ મહિલા જુગાર રમતી ઝડપાઇ ગઈ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1