Aapnu Gujarat
राष्ट्रीय

पालघर भीड़ हिंसा मामले में 47 आरोपियों को मिली जमानत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की अदालत ने पालघर भीड़ हिंसा मामले में सोमवार को 47 आरोपियों को जमानत दे दी। जिला जज पीपी जाधव ने आरोपियों को 15-15 हजार रुपये की जमानत राशि पर छोड़ने का आदेश दिया। पिछले महीने अदालत ने 58 आरोपियों को जमानत दी थी।
मामले में पुलिस अब तक 200 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के वकील अमृत अधिकारी और अतुल पाटिल ने अदालत में बताया, उनके मुवक्किलों का मामले से कोई लेना देना नहीं है और पुलिस ने उन्हें संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में इस साल 16 अप्रैल को बच्चा चोरी के शक में दो साधुओं महाराज कल्पवृक्षगिरी (70), सुशीलगिरी महाराज (35) व उनके ड्राइवर नीलेश (30) को पीट पीटकर मार डाला था। दोनों साधु अंतिम संस्कार में शामिल होने गुजरात जा रहे थे। मामले में महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी (अपराध) ने आरोपपत्र दायर किया था।

Related posts

મમતા બેનર્જીની પીએમ મોદીને ચેલેન્જ : હાર્યા તો ૧૦૦ ઉઠક-બેઠક કરવી પડશે

aapnugujarat

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे आदिवासी इलाकों से होकर गुजर रहा है : गडकरी

aapnugujarat

पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस का आंतरिक मामला, असली लड़ाई भाजपा से : खड़गे

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1